फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 7 महीने पहले लापता किशोरी मिली, जिगना के गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव से 7 महीने पहले लापता किशोरी पुलिस को सोमवार की शाम जिगना तिराहे के पास मिली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने जिगना थाने में 30 अगस्त 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 28 अगस्त 2025 को शाम चार बजे घास छीलने सिवान गई थी। तभी से लापता थी। उसने मोबाइल से बात कराने वाले पड़ोस के तीन लोगों पर आशंका भी जताई। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने किशोरी के लापता होने के बाद मोबाइल जनवरी में कानपुर से बरामद किया लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले के विवेचक उपनिरीक्षक रामबचन यादव की टीम को किशोरी सोमवार की शाम जिगना तिराहे के पास से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें