फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घाटों पर गंदगी रहने से श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छठ महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार को गंगा घाटों पर जगह-जगह गंदगी व्याप्त रही। घाट किनारे पानी में उतराए माला-फूल व प्लास्टिक की थैलियाें के कारण स्नान करने पहुंचे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के बरिया घाट, कचहरी घाट, फतहां घाट, गंगाराम घाट, बाबा घाट, सुुंदर घाट, पक्का घाट सहित अन्य घाटों व उसके आसपास गंदगी व्याप्त रही। साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह माला-फूल व अन्य पूजन सामग्रियां पड़ी रहीं। माला फूल व प्लास्टिक की थैलियां गंगा में गिरकर पानी में उतराई दिखीं। सुबह स्नान करने घाटों पर आए श्रद्धालुओं अपने हाथों से गंदगी हटाकर स्नान किया। विंध्याचल स्थित गंगा घाटों पर गंदगी व्याप्त होने से आस्थाधाम आए श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई ऐसे घाट हैं जहां माह में एक बार भी झाड़ू नहीं लगाया जाता है। उधर, नगर के मध्य स्थित बाबा घाट में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। घाट की गंदगी घाट पर रख दी जा रही है। घाट पर स्थित एक भवन की छत को कूड़ेदान के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। छत पर काफी दिन से पड़े कूड़े सुबह और शाम आने वाले स्नानार्थियों के लिए परेशानी के कारण बन रहे हैं। मामूली हवा में भी छत पर पड़ी गंदगी हवा के सहारे उड़कर गंगा में गिर रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता का कहना है कि साफ-सफाई में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। गंगा घाटों पर प्रतिदिन साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। रही बात बाबा घाट पर छत पर व्याप्त गंदगी को तो इसको दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें