फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विंध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु, होटल-गेस्ट हाउस फुल

विज्ञापन
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए लगी भक्तों की कतार, संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल। नए वर्ष के शुभारंभ के लिए मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भक्तों के आने का सिलसिला बुधवार शाम से ही शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किए। तीन जनवरी तक मां विंध्यवासिनी देवी के चरण स्पर्श पर प्रतिबंध लगाया गया है। विंध्य क्षेत्र को तीन जोन व 21 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास की दुकानें सज रही हैं। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की है। बरतर तिराहा, बंगाली चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मोतीझील मार्ग, अमरावती चौराहे इत्यादि स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए फोर्स की तैनाती कर दी गई है। नव वर्ष के प्रथम दिन लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। नव वर्ष पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बुधवार को तैनाती कर दी गई। यह व्यवस्था बुधवार से तीन जनवरी तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही नव वर्ष के मद्देनजर मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर, काली खोह मंदिर एवं समस्त घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा संबंधी व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा में लगाए गए 300 पुलिसकर्मी-नववर्ष के आगमन पर मां विंध्यवासिनी माता दरबार में सुरक्षा व्यवस्था के काफी इंतजाम किए गए हैं। दो सीओ, छह निरीक्षक 15 दरोगा सहित कुल 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पीएससी, महिला कांस्टेबल, यातायात पुलिस की ड्यूटी मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगाई गई है। इसी के साथ ही परिक्रमा पथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अराजक तत्वों पर निगाह रखी जा सके।
तीन मार्गों से आवागमन करेंगे श्रद्धालु-नव वर्ष पर जिला व पुलिस प्रशासन तथा पंडा समाज के सहयोग से दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मां विंध्यवासिनी मंदिर आने व सुलभ झांकी दर्शन के लिए तीन मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वीआईपी मार्ग, तीर्थ पुरोहित मार्ग व आम दर्शनार्थियों के लिए कतार के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। परिक्रमा पथ पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

नव वर्ष के आगमन पर गंगा घाटों पर बढ़ाईं गईं सुविधाएं-विंध्याचल। नए वर्ष के आगमन पर विंध्याचल धाम सहित गंगा घाटों पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं। गंगा स्नान के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए पक्का घाट ,दीवान घाट, अखाड़ा घाट सहित कई अन्य घाटों पर बैरिकेडिंग व महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए टेंट लगाए गए हैं।गंगा घाटों पर अलाव अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था पालिका परिषद ने की है। बरतर तिराहे, बंगाली तिराहे, बावली तिराहा, स्टेट बैंक, पुरानी वीआईपी, मुख्य गेट सहित कई अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि नव वर्ष के आगमन व पूर्णिमा को देखते हुए गंगा घाट सहित मां विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास गलियों-चौराहों पर साफ सफाई के इंतजाम किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने मंदिर और गंगा घाटों का निरीक्षण -विंध्याचल। नव वर्ष पर मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर व गंगा घाटों का निरीक्षण किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी उठाना पड़े। इसके लिए गंगा घाटों पर अलाव की व्यवस्था करें। बेहतर साफ-सफाई किया जाए तथा परिक्रमा पथ प्रांगण व कतार में खड़े भक्तों के लिए हीटर ब्लोअर व अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही रैन बसेरा में कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें