फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब के नशे में दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी के भैरव कुंड के पास शनिवार को देर रात शराब के नशे में धुत बिहार और चित्रकूट निवासी दो लोगों ने प्रसाद की दुकान पर पानी मांगने के विवाद पर लाइसेंसी रायफल से दुकानदार पर फायर कर दिया। इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया। फायरिंग से वहां खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाइसेंसी राइफल व कारतूस भी बरामद किया। रविवार को दोपहर में पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दोनों आरोपियों को प्रस्तुत कर एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विंध्याचल के अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित भैरव कुंड के पास शनिवार की रात करीब 10 बजे रमाशंकर राय निवासी दहाउ पोस्ट पहलेजा डेहरी थाना मुसफिल जिला रोहतास बिहार और सुरेंद्र सिंह निवासी नानदीन कूर्नियान थाना राजापुर चित्रकूट पहुंचे थे। वहां शराब पीने के बाद फूल-माला और प्रसाद की दुकान पर पानी मांगने के विवाद में पहले सुरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से दुकानदार फैलन बिंद पर फायर कर दिया। इसके बाद रमाशंकर राय सेे राइफल लेकर फायर किया। इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया। फायरिंग होने पर भैरव कुंड के पास खलबली मच गई। दुकानदार फैलन बिंद निवासी अष्टभुजा ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। उन्होंने बताया कि सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लाइसेंसी राइफल, दो कारतूस, दो खोखा और एक सफारी वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने दुकानदार फैलन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि लाइसेंसी राइफल सुरेंद्र सिंह की है। वह क्षेत्र के मंगल सिंह के यहां गार्ड की नौकरी के लिए आया था। जहां वह रमाशंकर राय से मिला। उसके बाद वे भैरव कुंड के पास गए। वहां शराब पीने के बाद दुकानदार से पानी मांगा। पानी मांगने के विवाद में फायर किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि बिहार निवासी रमाशंकर राय पूर्व ब्लाॅक प्रमुख है। रमाशंकर विंध्याचल में मंगल सिंह के यहां रिश्ते की बात करने के लिए तीन दिन से आया था। मंगल सिंह के यहां ही सुरेंद्र अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर गार्ड की नौकरी के लिए आया था। वहां दोनों की मुलाकात हुई। दोनों शनिवार की रात भैरव कुंड पहुंचे। जहां पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें