फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पक्का घाट पर मां गंगा की भव्य आरती

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो----पक्काघाट पर मां गंगा की आरती करते पंडित रामानंद तिवारी व अन्य।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में विंध्याचल स्थित पक्का घाट पर मंगलवार शाम मां गंगा की भव्य आरती हुई। शाम छह बजे आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने टीम के साथ मां गंगा की आरती की। इस दौरान काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी थाली लेकर मां गंगा की आरती उतारी। आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने बताया की वैदिक ज्योतिष के अनुसार मां गंगा की पूजा व आरती करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है, तो उसे गंगा सप्तमी पर गंगा पूजन करने से मंगल के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिल जाती है। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, हिमांशु मिश्रा, मोदनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें