फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भगृह तक बैग लेकर बेरोक-टोक पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोरोना काल में मां विंध्यवासिनी मंदिर खोले जाने के वक्त तय नियमों का पालन नहीं हो रहा। दरबार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन पूजन ले लिए पहुंच रहे। ऐसे में तमाम प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद श्रद्धालु बैग लेकर गर्भगृह तक पहुंच जा रहे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण करीब तीन महीने तक माता का दरबार पूरी तरीके से बंद रहा। धीरे-धीरे धाम की रौनक वापस लौट रही है। मंदिर को खोलने के पहले विंध्य पंडा समाज एवं जिला प्रशासन ने कई बार बैठक कर मंदिर में प्रवेश को लेकर तमाम रणनीति बनाई। मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग इत्यादि की व्यवस्था की गई। दर्जनों की संख्या पुलिसकर्मी मंदिर पर 24 घंटे तैनात रहते हैं। लेकिन सुरक्षा के नाम पर वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते नहीं दिख रहे। मंदिर गर्भगृह तक आए दिन श्रद्धालु बैग, झोला इत्यादि लेकर पहुंच रहे हैं। परिसर में सोशल डिस्टेसिंग तक का पालन नहीं हो रहा। जबकि कुछ दिन पूर्व नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने भी इस अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए मामले से एसपी को भी अवगत कराया था। इसके बावजूद मंदिर व्याप्त अव्यवस्था अब भी जारी है। बुद्धिजीवियों का मानना है कि यदि समय रहते ध्यान न दिया गया तो कोरोना काल में इस तरह की लापरवाही घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें