फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गड़बड़ा धाम पहुंचे श्रद्धालु, 40 हजार देवी भक्तों ने किए मां शीतला के दर्शन

विज्ञापन
गड़बड़ाधाम में मां शीतला के दर्शन को कतारबद्ध श्रद्धालु।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
हलिया। गड़बड़ा स्थित मां शीतला धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रीवा और मऊगंज जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया कि भोर से लेकर देर शाम तक 40 हजार श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां शीतला को नारियल, चुनरी, हलवा-पूड़ी अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

नवदंपतियों ने मां के चरणों में शीश नवाकर दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। महिला, बच्चों और बुजुर्गों की खासी भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन कराने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालते रहे। मंदिर के आसपास प्रसाद, पूजन सामग्री, शृंगार और गृह उपयोगी सामान की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें