फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण बंदीः विंध्यधाम की गलियों में पसरा रहा सन्नाटा, मंदिर में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश से रोका

विज्ञापन
विन्ध्य क्षेत्र में लाक डाउन में पसरा रहा सन्नाटा। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
विंध्याचल। संपूर्ण बंदी के बीच शनिवार को फिर से मां विंध्यवासिनी मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पुलिसकर्मियों ने रोक लगा दी। तीन महीने बाद मंदिर खुलने के बाद एक बार रौनक लौटी थी, फिर से उत्तर प्रदेश में 55 घंटों की संपूर्ण बंदी के बाद शनिवार को विंध्यधाम में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

संपूर्ण बंदी में मां विंध्यवासिनी मंदिर को खुला रखने का निर्णय श्री विंध्य पंडा समाज एवं जिला प्रशासन की ओर से लिया गया था। कहा गया था कि इस दौरान मां विंध्यवासिनी का कपाट खुला रहेगा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ विंध्य क्षेत्र में जो श्रद्धालु रुके होंगे उन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दर्शन व पूजन कराया जाएगा। जिसकी खबर अखबारों में भी प्रकाशित हुई थी। शनिवार सुबह मंगला आरती के बाद मंदिर परिसर पर तैनात पुलिस कर्मी की ओर से दर्शन को आए आम श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में घुसने से न सिर्फ रोक दिया बल्कि ऊपर से आदेश आने की बात कहकर वापस कर दिया गया। परिसर में सिर्फ पुरोहित परिवार एवं श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी ही प्रवेश पा रहे थे। कंतित, बरतर तिराहा, बंगाली चैराहा, बावली चैराहा, स्टेट बैंक चौराहा, शिवपुर बाजार, अमरावती चौराहा इत्यादि स्थानों पर दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें