फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शीतला अष्टमी पर बुधवार को विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मां शीतला के दर्शन-पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। सप्तमी पर व्रती महिलाओं ने मंदिरों के बाहर कड़ाही चढ़ाकर हलुआ, पूड़ी व विभिन्न पकवान तैयार कर मां शीतला को भोग लगाया। नगर के बड़ी माता इमली महादेव स्थित मां शीतला मंदिर में अष्टमी की पूर्व संध्या से ही काफी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। गलियों में शृंगार प्रसाधन, खिलौने आदि की दुकानें सजी रहीं। बुधवार को भोर से शुरू हुआ मां शीतला के दर्शन-पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। जिगना क्षेत्र के डेरवा स्थित दुलारो महरानी व विजयपुर स्थित शीतला मंदिर में भी भक्तों की काफी भीड़ रही। दुलारो माता के दर्शन पश्चात श्रद्धालु बड़ी माता शीतला के दर्शन के लिए पैदल ही विजयपुर की ओर प्रस्थान कर रहे थे।
विज्ञापन

उधर, हलिया क्षेत्र के गड़बड़ाधाम स्थित मां शीतला के दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन-पूजन के दौरान पुरुषों की अपेक्षा महिला श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। सीखड़ क्षेत्र के अदलपुरा स्थित शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। अधिकांश भक्त गंगा स्नान के पश्चात देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इस अवसर पर मंदिर के आसपास श्रद्धालु मनौतियों के अनुसार छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें