फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप के दर्शन के लिए विंध्याचल धाम में पहुंचे आस्थावान

विज्ञापन
मां ​श्री विंध्यवासिनी जी।-संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप के दर्शन के लिए विंध्यधाम में आस्थावान पहुंचे। भोर से ही दर्शनार्थियों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंगला आरती और मां के भव्य शृंगार के बाद मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख और नगाड़ों की गूंज के बीच मां के जयकारों से पूरा विंध्य धाम भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मां के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में मां की एक झलक पाने के लिए भक्तों में उत्साह दिखा। महिला, पुरुष और बच्चे मां की भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने धाम की गलियों में घूमकर पूजन सामग्री और प्रसाद की खरीदारी की।
त्रिकोण परिक्रमा में भी उमड़े श्रद्धालु: मां विंध्यवासिनी के दर्शन के साथ त्रिकोण परिक्रमा पथ स्थित मां काली और मां अष्टभुजी के दरबार में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। अष्टभुजा पहाड़ी पर संत-महात्मा और साधक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान में लीन रहे। मां के दरबार में गुड़हल, कमल और गुलाब के फूलों से किया गया भव्य शृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

घाटों से मंदिर तक दिखी चहल-पहल: गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से धाम की गलियों और बाजारों में चहल-पहल बनी रही।

मां श्री विंध्यवासिनी जी।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें