फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी जागरण में बही भक्तिबयार

Sat, 28 Mar 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी जागरण में बही भक्तिबयार
विज्ञापन

मिर्जापुर। श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट की ओर से गुरुवार को भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। नगर के बरियाघाट मार्ग पर स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर के सामने आयोजित देवी जागरण में कला साधकों ने अपनी भक्तिमयी प्रस्तुतियाें से मां की आराधना की। इस अवसर पर श्री पंचमुखी महादेव जी का फूलाें से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर भक्तजन निहाल हो उठे। मंदिर की रंग-बिरंगे झालराें से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। देवी जागरण के दौरान गायक सुधेश्वर शुक्ल, नीतू भारती सहित अन्य कलाकारों ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संचालन प्रभात उर्फ जूनियर अनिल कपूर ने किया। कलाकाराें के साथ आर्गन पर महेंद्र भारती, ढोलक पर अजय श्रीवास्तव ने संगत किया।
देवी जागरण के दौरान एक से बढ़ कर एक झांकियाें ने भक्ताें का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें