फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49.16 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर ब्लॉक सभागार में प्रमुख मंजू सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र केेे विकास के लिए ध्वनिमत से 49 करोड़ 16 लाख 23 हजार रुपये का बजट पास किया गया। इसके तहत मनरेगा के तहत कार्य कराने के लिए 14 करोड़ दो लाख 50 हजार रुपये बजट स्वीकृत किया गया। इस धनराशि से चार लाख 12 हजार पांच सौ मानव दिवस सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य वित्त के 11 करोड़ 96 लाख 77 हजार रुपये और केंद्रीय वित्त के 15 करोड़ 77 लाख 76 हजार रुपये से मूलभूत सुविधाओं के विकास के कार्य कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास के लिए सात करोड़ 32 लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री आवास के लिए 7 लाख 20 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने ब्लॉक परिसर मेेें पेयजल की समुचित व्यवस्था करने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की मांग की। हरदी-सहिजनी के ग्राम प्रधान नरसिंह चौहान ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जमालपुर विकास खंड को सूखाग्रस्त घोषित किये जाने का मुद्दा उठाया। बैठक में एडीओ आईएसबी अजय प्रताप सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, सीएचसी प्रभारी डॉ.राजन सिंह, एडीओ समाज कल्याण रमाकांत मिश्रा ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान श्यामूबाबू, शिवनाथ प्रसाद, दिनेश बियार, सतीश सिंह, धर्मजीत मौर्या, राम अचल बियार, मनोज सिंह, पुनीत सिंह, भरत लाल विश्वकर्मा, भगवती प्रसाद पाल, आनंद पटेल, बिहारी बियार, दीपक कन्नौजिया, नमो नारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें