फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाए रखने का संकल्प

Wed, 09 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
कछवां के क्रिश्चियन स्कूल में नेशनल पर्यावरण पीस उत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जानकारी देते शिक्षक ज्ञानकन।
विज्ञापन
क्षेत्र के परेड वार्ड स्थित कछवां क्रिश्चियन स्कूल में मंगलवार को नेशनल पर्यावरण पीस उत्सव का आयोजन किया गया। भारतीय नेशनल पर्यावरण के तत्वावधान में पर्यावरण बचाने के लिए चलाए जा रहे  अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में यूपी सहित कई प्रांतों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के तहत बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अपराह्न में कछवां क्रिश्चियन स्कूल परिसर से विभिन्न प्रांतों से आए बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखा कर प्रो. ज्ञानकन ने  रवाना किया। रैली स्कूल से निकल कर थाना वार्ड, दर्जियान वार्ड, जमुआ चौराहा, कछवां क्रिश्चियन हास्पिटल रोड से होते हुए पुन: कछवां क्रिश्चियन स्कूल पर पहुंच कर समाप्त हुआ। रैली में बच्चे बैनर व पर्यावरण बचाओ से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मझवां विधायक डा. रमेश चंद बिंद ने पौधरोपण पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हर एक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना होगा। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया। विशाखापट्नम के बच्चों ने वाहनों व पटाखों से होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


शिक्षक ज्ञानकन ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें दृढ़ संकल्प लेना होगा कि दूषित पर्यावरण से मुक्ति के लिए समाज को जागरूक करें। शिक्षिका नलिनी ने बताया कि गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए गंगा में गिरने वाले नालों को बंद किया जाना अति आवश्यक है। शिक्षिका प्रीती ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हरे पेड़ों का अवैध कटान तत्काल बंद होना होगा। कछवां क्रिश्चियन स्कूल के प्रधानाचार्य यीशु रत्नम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि अभियान के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान दिनेश सरोज, केके उपाध्याय, बाबू राईन, मोनू मिश्र, नागमणि, किरन, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, संतोष सिंह, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें