फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 16 को आएंगे उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 16 दिसंबर को जिले में आगमन हो रहा है। वे मां विंध्यवासिनी का दर्शन करेंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 16 दिसंबर को सुबह 10:40 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वे स्टाफ कार से सुबह 11 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे। वहां दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 11:30 बजे वे पुरानी अंजही स्थित केसरवानी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से वे दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। दोपहर 12:20 बजे हेलीकाप्टर से चुनार के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:45 बजे वे सीखड़ के मेड़िया मिनी स्टेडियम में चुनार प्रीमियर लीग का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करेंगे। साथ ही विकासशील व निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर वे हेलीकाप्टर से सोनभद्र के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें