फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रक में टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के डबक धर्म कांटा के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार जा टकराया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर नई बस्ती निवासी सुमित कुमार (32) पुत्र मुन्नू कुमार बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में दमक धर्म कांटा के पास खड़े ट्रक में बाइक जाकर टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाती, तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जमालपुर थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने बताया कि डबक के पास खड़े ट्रक में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें