फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जनसभा को संबोधित करेंगे उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 21 जून को जिले में आ रहे हैं। वे महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर दिन भर तैयारियां चलती रहीं। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री 21 जून को सुबह सवा दस बजे हेलीकाप्टर से जिले में आएंगे। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा। उसके बाद वे महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का नौ वर्ष का कार्यकाल के पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच उप मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के मानक के अनुसार बैरिकेडिंग लगाने का कार्य जारी रहा। एडीएम शिव प्रताप शुक्ल लगातार व्यवस्था व तैयारियों का निरीक्षण करते रहे। अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियों में जुटे रहे। दिन भर तैयारियां चलती रहीं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता भी मौके पर तैयारी में जुटे रहे। इस दौरान ज्ञानप्रकाश दुबे, जान्हवी प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
उधर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का 21 जून को जिले में आगमन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उप मुख्यमंत्री का बुधवार को राजकीय इंटर काॅलेज महुवरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एससपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस लाइन में हेलीपैड बना है। जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में एक एएसपी, चार सीओ, सात थानाध्यक्ष के साथ 250 जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें