फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार पेड़ से टकराई एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के बेला जंगल के पास मंगलवार की रात 10 बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोनभद्र जनपद के शाहगंज निवासी कुछ लोग कानपुर दवा के लिए गए थे। वहां से कार में सवार होकर सभी छह लोग वापस घर लौट रहे थे। कार मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार महबूब खान (56) निवासी शाहगंज की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल मोहम्मद दानिश (28) निवासी शाहगंज, मकबूल (40) निवासी शाहगंज, अशरफ अली (60) निवासी ओबरा , महफूज (32) निवासी शाहगंज, शरीफ अहमद (36) निवासी पगीया सोनभद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भर्ती कराया। जहां मोहम्मद दानिश व मकबूल की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। मृतक के परिजनों को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें