फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक शस्त्रों को कराएं जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दृष्टिगत कोतवाली देहात में गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान निरोधात्मक कार्रवाई, शस्त्र जमा करने की कार्रवाई , अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही वारण्टियों/वांछितों एवं गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की समीक्षा की गयी।
विज्ञापन

एसपी ने कहाकि जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व चुनाव में किसी भी प्रत्याशी के द्वारा प्रलोभन या अवैध मादक द्रव्य/शराब आदि किसी भी दशा में नहीं बाटा जाना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि किसी भी मतदाता को डरा धमकाकर या आतंकित कर अपने पक्ष में मत देने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा है। मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण कर मतदान को प्रभावित करने वाले व प्रचलित दुराचारियों एवं अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई व सतत निगरानी करते हुए शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराये जाने व पंचायत चुनाव के दौरान धारा 144 का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान कोतवाल विजय चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें