मेडिकल कालेज के अधीन आने के बाद से मंडलीय अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अब डेंटल विभाग में नई आधुनिक डेंटल चेयर आई है। जिससे मरीजों का बेहतर और एडवांस तरीके से उपचार हो सकेगा। जल्द ही पोर्टेबल एक्सरे मशीन भी आ जाएगी। जिससे दांत का एक्सरे भी संभव हो सकेगा। विभाग को आटो क्लेव व स्केलर मशीन मिली है। मंडलीय अस्पताल में डेंटल विभाग तो था, पर वहां पर दांत के मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। सिर्फ ओपीडी की सुविधाएं थीं। दवाओं की कमी तो थी ही दातों से संबंधित रोगों का इलाज करने के लिए उपकरण भी कम थे। दांत के गंभीर रोगों का इलाज कराने के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता था। मेडिकल कालेज के अधीन होने के बाद डाक्टर की संख्या बढ़ने के साथ संसाधनों को भी बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में डेंटल विभाग में नई डेंटल चेयर आई है। दंत विभाग में असिस्टेंट प्रो. निरमा यादव के साथ जूनियर रेजिडेंट डा. सौरभ और डा. आभा मिश्रा हैं। डेंटल विभाग की हेड असिस्टेंट प्रो. निरमा ने बताया कि दांत के मरीजों को बेहतर सुविधा देेने के लिए कई उपकरणों की मांग की गई है। जिसमें नई डेंटल चेयर मिली है। धुनिक चेयर से दांतों के मरीज की समस्या को देखने में सुविधा होगी। आटो क्लवेव मशीन मिली है। जिस दांत के उपकराणों को संक्रमण रहित किया जाएगा। पोर्टेबल एक्सरे की मशीन की मांग की गई है। जल्द ही वह आ जाएगी। दांत की सफाई के लिए स्केलर मशीन भी मिली है। अब दांत निकालने, दांत की सफाई, पायरिया आदि दांत से संबंधित रोगों का इलाज हो जाएगा।