फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसानों के नुकसान की होगी भरपाई - सूर्य प्रताप शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। बाद में पत्रकारों से कहा कि बरसात से हुई फसलों की क्षति की भरपाई की जाएगी। कहा कि प्रधानमंत्री कृषि बीमा के अंतर्गत जो भी लाभार्थी आच्छादित हैं। उनका भी सर्वे कराया जा रहा है। खरीफ के मौसम के लिए 462.80 करोड़ रुपये की धनराशि नौ लाख किसानों के खाते में पहुंच चुकी है । आरोप लगया कि अखिलेश यादव माफियाओं और सरगनाओं को साथ लेकर चलते हैं। हमारे और उनके में फर्क यही है। विपक्ष अपने कारणों से समाप्त हो रहा है भाजपा को समाप्त करने की बात करते हैं। कहा कि भाजपा बूथों तक जा रही है। राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि लंदन विश्वविद्यालय में जो उन्होंने बोला है वो बेहद निंदनीय है। उसके लिए वो माफी मांगें। राहुल भारत में भारत जोड़ो और और विदेश में भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं । इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा , मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें