अचानक ठंड बढ़ने व कोहरा पड़ने के कारण ट्रेनों की रफ्तार एक बार फिर धीमी हो गई है। अधिकांश ट्रेनें पंाच से दस घंटे की विलंब से चलने लगी हैं। वहीं ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण व कड़ाके की ठंड में यात्री रेलवे स्टेशन पर ठिठुरने को मजबूर हैं। रेल अधिकारियों के मनमाने रवैये के कारण उनको गर्म चाय भी नहीं मिल पा रही है।
काफी कम हो चुकी ठंड शनिवार को अचानक एक बार फिर बढ़ गई है। कोहरे ने भी दोबारा दस्तक दे दिया है। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर काफी धीमी हो गई है। कोहरे के कारण ट्रेेने भी पांच से दस घंटे की विलंब से चलने लगी है। विंलब से चलने वाली ट्रेनों में बह्मपुत्रा मेल पांच घंटा, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटा, आनंद बिहार कोलकाता दस घंटा, जोगबनी दस घंटा, कालका मेल चार घंटा, ताप्तीगंगा एक्स्प्रेस तीन घंटा, मगध एक्सप्रेस छह घंटा, पटना कुर्ला पांच घंटा, गुवाहाटी कुर्ला पांच घंटा, महानगरी छह घंटा, जोधपुर हावड़ा पांच घंटा, मुंबई मेल तीन घंटा, चंबल एक्सप्रेस तीन घंटा, समेत अन्य ट्रेने भी काफी विलंब से चल रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशनी हो रही है।