फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में गरजा बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के लिए बुधवार को विंध्याचल की सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों संग सुबह पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम के साथ ही जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर एवं दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड, स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा, बंगाली चौराहा, रेहड़ा चुंगी व बरतर तिराहा आदि स्थानों पर दुकान से आगे बढ़कर और नाली के बाहर प्लास्टिक तिरपाल व मड़ई आदि डालकर लगाए गए दुकानों के अतिक्रमण को हटाया गया। स्टेट बैंक चौराहे पर सड़कों के किनारे लगी गोमती को हटाया गया। बंगाली चौराहा से लेकर रेहड़ा पुल तक सड़क के किनारे लगे अस्थायी पन्नी की दुकानों को हटाने के साथ ही उन्हें भविष्य में ऐसे स्थानों पर दुकानें न लगाए जाने की चेतावनी दी गई। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के साथ ही दुकानों के सामने डस्टबिन रखने और कूड़ों को निर्धारित स्थानों पर फेंकने के निर्देश दिए। अभियान में थानाध्यक्ष विंध्याचल अमित कुमार सिंह, धाम चौकी प्रभारी श्यामधर सिंह, नगर पालिका सफाई निरीक्षक राजीव कुमार एवं सफाई नायक आशीष कुमार के साथ ही सुनील चौधरी सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
उधर, मेले को देखते हुए पालिथीन प्रयोग पर रोक लगाए जाने के विरोध में खत्री धर्मशाला में बुधवार की दोपहर बारह बजे सर्व समाज की हुई बैठक में जुटे दुकानदारों ने जिला प्रशासन पर सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। बैठक में जिला प्रशासन के लिए निर्णय का विरोध किया गया। श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पालिथीन की बिक्री बंद करना जाना अच्छी बात है पर प्रशासन इस मामले में सिर्फ छोटे दुकानदारों पर ही सख्त है।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि आधी आबादी प्लास्टिक की पन्नियों पर ही आश्रित है। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यदि इसके सप्लाई पर ही रोक लगा दी जाए तो फिर छोटे फुुटकर व्यापारी इसे पाएंगे ही नहीं। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेला को देखते हुए दुकानदारों की ओर से ऐसी पन्नियां खरीद ली गई हैं। अब यदि इसका प्रयोग न हुआ तो छोटे व्यापारी मुश्किल में पड़ जाएंगे। संगम लाल त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, दीपक पांडेय व विपिन गुप्ता ने भी प्रशासन की ओर से लगाए गए रोक का विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन को यदि रोक लगाना ही है तो वह रोक नवरात्र मेला बाद लगाए। बैठक में सर्व समाज के गुड्डू, मदन बिंद, गिल्लू यादव, पप्पू कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।
इसको लेकर नाराज दुकानदरों ने बुधवार की शाम कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। श्री विंध्य पंडा समाज पूर्व अध्यक्ष पं. राजन पाठक के नेतृत्व में दुकानदारों ने शासन व प्रशासन विरोधी नारे लगाए। कैंडिल मार्च की शुरुआत माँ विंध्यवासिनी मंदिर से शुरू होकर कोतवाली रोड, बरतर तिराहा, बंगाली चैराहा, बावली चौराहा, पश्चिम मोहाल, पुरानी वीआईपी, न्यू वीआईपी मार्ग होते हुए खत्री धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। विरोध में प्रदर्शन के दौरान संगमलाल त्रिपाठी, शानिदत्त पाठक, दीपक पांडेय, मनीष यादव, अजय मोदनवाल इत्यादि सैकड़ों की संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें