फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी रामबली दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के बेलवन ग्रामसभा के शेष का पुरा गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व जेष्ठ ब्लाॅक प्रमुख रामबली दुबे का 85 साल की अवस्था में सोमवार को सुबह बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर आशाराम वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव ने राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

चंडिका घाट पर उनके भतीजे सूचित कुमार दुबे ने मुखाग्नि दी। लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व जेष्ठ ब्लाॅक प्रमुख रामबली के निधन पर ब्लाॅक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख चंद्रेश प्रताप सिंह, मोतीलाल बिंद, छोटेलाल सिंह, प्रधान संघ के जिला प्रभारी रामदेव सरोज, प्रधान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश यादव, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार द्विवेदी आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें