फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर धरने पर शिक्षक

Tue, 07 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आदेश दिए जाने के बाद भी तीन अध्यापकों को कार्यभार ग्रहण न कराने जाने के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षक संघ के बैनर तले क्रमिक धरना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन

 
माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नरायन गुट के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि वर्षों से कार्यरत तीनों व्यावसायिक शिक्षकों को प्रधानाचार्य द्वारा एक अप्रैल 2015 को अकारण कार्यमुक्त किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सुनवाई किए जाने के बाद 19 जून को कार्य ग्रहण कराने का आदेश दिया गया। इसके बाद भी प्रधानाचार्य द्वारा उनके आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। यही नहीं 25 वर्ष से कार्यरत स्वीपर अनिल कुमार को भी प्रधानाचार्य ने अकारण निलंबित किया है। उसे भी बहाल किया जाय।
विज्ञापन


 पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानाचार्य को दिए जा रहे अनियमित वेतन भुगतान को रोका  जाए। राजेंद्र तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग का भ्रष्टाचार उनके आदेशों के अनुपालन में आड़े आ रहा है। इस अवसर पर कपूर चंद केशरवानी, राजेश सिंह, अरुण कुमार केशरवानी, अनिल कुमार, विनीत सिंह, आफताब अहमद, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें