फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रदर्शन कर की जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। विकास खंड के बैकुंठपुर वार्ड नंबर 10 में नाली पर हुए अवैध कब्जा को हटाने तथा जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। गंदा पानी बहने से दस वर्ष पूर्व बनाया गया मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के आवागमन का यही मुख्य मार्ग है। उनका कहना था कि पिछले दस साल से इस मार्ग पर गंदा पानी भरा रहता है। बारिश के दिनों में यहां घुटने से ऊपर भरे पानी के बीच से होकर लोग आवागमन करते हैं। उनका कहना था कि जल निकासी के लिए ठोस उपाय नहीं होने से सड़क पर लगा गंदा पानी घर के अंदर प्रवेश कर जाता है। प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, जच्चा बच्चा केंद्र भी बैकुंठपुर वार्ड में ही आता है।
गांव निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की गई, लेकिन मोबाइल फोन पर 5 दिन बाद ही सुनवाई कर निस्तारण का मैसेज प्राप्त हो गया, जबकि समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष पांडेय, धर्मवीर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान आशा देवी, संजय चौरसिया, रामजी, विकास, मीना देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें