अनुसूचित जन जाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते दलित आदिवासी संगठन के लोग।-
- फोटो : 1
-कोल आदिवासी संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा
मिर्जापुर। कोल आदिवासी संगठन के लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश में कोल, मुसहर, धरकार जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग की।
पूर्व सांसद लालचंद कोल ने कहा आजादी के 77 साल के बाद यह समाज विकास से कोसों दूर है। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन में उक्त जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने, वनाधिकारी 2006-2007 लागू किए जाने, जंगल के किनारे बसे आदिवासियों को न उजाड़ने, आदिवासियों पर फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने की मांग आदि शामिल रहे। ज्ञापन देने वालों में इस दौरान रामबलि, हीरामणि कोल, गोपीनाथ कोल, कुसुम, अर्जुन कोल आदि शामिल रहे।