फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र अधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में संगठन के जिलामंत्री अवनीश पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सदर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, राम आसरे, कृष्ण चंद्र यादव, बेबी विश्वकर्मा, सुनील सिंह, अभिषेक, आयुष पटेल, विजय प्रताप सिंह, अशोक पाल आदि मौजूद रहे।
लालगंज। आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें विनोद कुमार, अनूप कुमार पांडेय, सचिन मिश्रा, मनमोहन लाल, कन्हैया लाल, शैलेंद्र कुमार, पंकज कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं चुनार तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने धरना-प्रदर्शन कर संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। तहसील अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में आठ सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी अनेग सिंह को सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें