फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अखिलेश यादव का पुतला दहन करने वालों पर कार्रवाई की मांग, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता शहर के विभिन्न चौराहों पर पुतला दहन अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष रवि सोनकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर कोतवाली पहुंचे। कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने संकटमोचन तिराहे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला जलाकर अभद्र व्यवहार किया, जो कानूनन अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, गुलाब चंद्र यादव, रोहित शुक्ला, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, संतोष गोयल, झल्लू यादव, आकाश यादव, अनुराग तिवारी, अजय पटेल, अनीस खान, विनोद यादव, जाहिद अख्तर, रामजी यादव, राजकुमार यादव और प्रिंस राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें