फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Fri, 28 Jul 2017 12:28 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
धरना देते शिक्षक संघ के सदस्य।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने जिला गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक           को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने मांगपत्र में पुरानी पेंशन बहाली, माध्यमिक शिक्षा से तदर्थवाद की समाप्ति व अद्यतन कार्यरत शिक्षकों का विनियमतीकरण,व्यावसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों का विषय विशेषज्ञों की भांति रिक्त पदों पर नियुक्ति आदि मांगे शामिल किया।
धरना को संबोधित करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा. श्यामनारायण तिवारी ने कहा कि विगत सात मई को माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश में प्रांतीय प्रतिनिधियों से भेँट की। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा जगत में सुधार के लिए संगठन की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव दिया। मंडलीय मंत्री डा. संजय कुमार मिश्र ने जनपदीय समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। कहा शासन की उपेक्षा से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। धरना स्थल पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षक प्रतिनिधियों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। धरने को संबोधित करने वालों में उमाशंकर पांडेय, डा. प्रमोद मिश्र, पवन उपाध्याय, राजेश शुक्ला,जगदीश मिश्र, ऊषा कनक पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें