फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 2010 से पूर्व सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग

विज्ञापन
नगर के बरियाघाट से ​शिक्षकों द्वारा टीईटी के विरोध प्रदर्शन में शामिल ​शिक्षक, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय परिसर से मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

मांग की कि 2010 से पूर्व सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जाए। मशाल जुलूस बीएसए कार्यालय से शुरू होकर जिला मुख्यालय पहुंचा। वहां पर प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में आयोजित जुलूस के तहत जिला मुख्यालय पर सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इतने दिनों की सेवा के बाद अब टीईटी की अनिवार्यता करना शिक्षकों का उत्पीड़न है। 2010 के पूर्व से जो शिक्षक शिक्षण कर रहे हैं, अब उनमें से बहुत से अवकाश प्राप्ति के समीप पहुंच चुके हैंं। ऐसे में यह अनिवार्यता केवल उत्पीड़न ही करेगी और कुछ नहीं। अनिवार्यता समाप्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश उपाध्याय, अंजना सिंह पटेल, अरविंद त्रिपाठी व अन्य ने मांग की कि टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। इस अवसर पर दीपक सिंह, रविंद्र यादव, आनंद सिंह, वैभव सिंह यादव, अतुल श्रीवास्तव, आकाश सिंह, डॉ. स्कंद सिंह, मनोज मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें