फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तहसीलदार न्यायालय कक्ष से अलग कार्यालय की व्यवस्था कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चुनार। तहसीलदार न्यायालय और उनके कार्यालय की व्यवस्था एक ही कक्ष में होने से अधिवक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए अधिवक्ताओं ने कार्यालय के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था करने की मांग की है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय संचालन के दौरान वादों की सुनवाई के लिए अधिवक्ता और वादकारी बड़ी संख्या में न्यायालय कक्ष में मौजूद रहते हैं। उसी कक्ष में कार्यालय संचालित होने से अत्यधिक भीड़ रहती है। इसके कारण अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य करने में कठिनाई होती है। स्थान की कमी और बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता दिनेश सिंह, राजपाल, शिवशंकर यादव, संजीव कुमार, सुनील कुमार, सुनीता, प्रिया, मो. हदीश, विनोद यादव, जय जायसवाल, सुनील तिवारी और अजय यादव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी से तहसीलदार न्यायालय कक्ष से अलग कार्यालय की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें