फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की पिटाई करने वाले पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। अधिवक्ता के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्तियों के विरुद मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें मामले से अवगत कराया। तम्मनपटटी गांव निवासी अधिवक्ता राहुल सिंह को एक व्यक्ति ने अपना ईडब्लूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिया था। शनिवार को तहसील पहुंचा एक व्यक्ति उस प्रमाण पत्र को मांगने लगा। अधिवक्ता के यह कहने पर कि सोमवार को प्रमाणपत्र मिलेगा। इतना सुनते ही उक्त व्यक्ति ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए उसके साथ आए दो अन्य व्यक्तियों को बुलाया। फिर तीनों ने मिलकर अधिवक्ता को पीटा। अधिवक्ताओं को जुटता देख तीनों मौके से भाग गए। अधिवक्ता ने सोमवार को बार के अध्यक्ष से मामले को अवगत कराया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने आरोपियों के विरुद मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर तहसील में चक्रमण कर नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को उचित कानूनी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान बार के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र सिंह, जय कुमार गुप्ता, शीतला प्रसाद यादव, कैलाश नाथ सिंह, गुरुदास, अजय कुमार पांडेय, रामसेवक, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें