फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधा बढ़ाने की उठाई मांग

Sat, 16 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेने उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद उपभोक्ता समिति के सदस्य एसपी सिंह पटेल शनिवार दोपहर चुनार रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेल यात्रियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रतीक्षालय, शौचालय, प्लेटफार्म देखा।
विज्ञापन


 
निरीक्षण के दौरान रेल यात्रियों ने बताया कि महिला प्रतीक्षालय में स्टेशन अधीक्षक का कार्यालय बना दिया गया है। इससे महिला रेल यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। चुनार उपभोक्ता समिति के राजीव ओझा ने मंगल वाटिका को यात्रियों के लिए खोलने और पुस्तकालय की स्थापना पुराने भवन में फिर से करने की मांग की।


जर्जर शौचालय को बनवाने की मांग भी की। दैनिक रेलयात्री सुनीता गुप्ता, विनोद कुमार, राजेश अवस्थी ने कहा कि स्टेशन पर वाहन स्टैंड न होने से यात्रियों को वाहन खड़ा करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन



इसके अलावा चुनार में मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव चुनार में करने की मांग की। लखनऊ से विंध्याचल तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को चुनार से चलाया जाए। ताकि क्षेत्र की जनता को सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक वीके शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें