फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंख और घंटी की ध्वनि के बीच जले दीप

विज्ञापन
तुलसी चौक स्थित बरतर में दीप जलाते परिवार के सदस्य। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में रविवार की रात नौ बजते ही शंख और घंटी की ध्वनि के बीच लोगों ने अपने घरों के बाहर एवं बारजे पर दिए व मोमबत्ती जलाकर कोरोना महामारी से बचने की कामना की।
विज्ञापन

पीएम के आवाह्न पर पूरे नगर ने एक बार फिर से दीपोत्सव मना लिया। हालांकि इस बार दीपों की संख्या कम रही। लोगों ने मोमबत्ती व टार्च के साथ मोबाइल की फ्लैशलाइट भी जलाऔई। लाक डाउन के चलते लोगों को दिया जुटाने में व अन्य सामग्री जुटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने उत्साह पूर्वक रविवार की रात ठीक नौ बजे एक प्रकार से दीपोत्सव किया। गली की गली दियों से सजी दिखाई दी। कई जगहों पर लोगों ने उत्साह में शंख, घंटा व घड़ियाल भी बजाया। खास बात यह रही कि इतने के बाद भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने लाकडाउन का पूरी तरह से पालन किया। कई जगह तो नई नवेलियों ने सजधज कर दीपावली की तरह थाली में दीप सजाकर पूरे घर में दिए रखे। घर के दरवाजों पर भी लोगों ने उत्सव की तरह दिए रखे। उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें