फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के सामने रखीं समस्याएं

Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की समस्याओं को एक मंच पर उजागर करने के लिए लायंस स्कूल में रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों ने प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा एवं बाल पोषाहार मंत्री कैलाश चौरसिया के समक्ष कई सवाल उठाये। राज्य मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. अरविंद मिश्र ने उच्च शिक्षा के चतुर्मुखी विकास का मुद्दा उठाया। इस दौरान विन्ध्य विश्वविद्यालय की मांग भी उठाई गई। व्यवसायी शंभूनाथ अग्रवाल ने गंगाघाट के किनारे तेजी से हो रहे कटान को रोकने के लिए ठोय उपाय किए जाने की मांग रखी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बैकुंठ नाथ त्रिपाठी ने कचहरी मे लाइब्रेरी और वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी किशन बुधिया ने प्रदेश सरकार द्वारा मिर्जापुर में वन अनुसंधान के स्थापना की मांग की। आईएमए के अध्यक्ष डा. सीपी सिंह ने झोलाछाप डॉक्टरों को प्रशिक्षण दे कर कुशल डॉक्टर बनाने का सुझाव दिया। व्यवसायी मोहनदास अग्रवाल ने मिर्जापुर में मेटल उद्योग के विकास के लिए क्लस्टर योजना तथा सरकार के सहायता की आवश्यकता जतायी। बिनानी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. सुरेन्द्र चंद्र पांडेय ने नगर में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें