फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर पर गिरा बबूल का पेड़, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव में बुधवार की रात आंधी के चलते समय बबूल का पेड़ टूट कर एक छप्पर पर गिर गया। पेड़ गिरने से महिला छप्पर में दब गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अमरनाथ बिंद की पत्नी 55 वर्षीय कोतला देवी खाना खाने के बाद अपने पशुशाला के पास लगे छप्पर में लेटी थी। रात को बारिश के साथ तेज आंधी चलने लगी। तभी छप्पर के पास लगा बबूल का पेड़ टूट कर छप्पर पर गिर गया। इससे छप्पर में सो रही महिला पेड़ के नीचे आने से दब गई। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण उस ओर गए। किसी तरह से महिला को छप्पर से निकालकर उपचार के लिए डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां की मौत से पुत्र अनिल कुमार, सुनील कुमार, मंगलदास, राम शिरोमणि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें