नरायनपुर। अदलहाट थाना के बरईपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के नरिया के साकेत नगर निवासी 45 वर्षीय कल्लू बाइक से नरायनपुर क्षेत्र में किसी काम से आया था। वह वापस वाराणसी लौट रहा था। ईंट लदा ट्रैक्टर-ट्राली भी वाराणसी की ओर जा रहा था। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रैक्टर को नरायनपुर चौकी लेकर आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।