फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इलाज कराकर लौट रहे कार सवारों से नकदी, जेवर की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। अहरौरा थाना क्षेत्र और सोनभद्र के सुकृत सीमा पर स्थित पुलिया के पास बुधवार की रात एक कार पंक्चर हो गई। टायर बदलते समय अंधेरे का फायदा उठाकर अचानक तीन लुटेरे गाड़ी के पास पहुंच गए और तमंचा दिखाकर उसमें सवार महिला के कान की टॉप्स, गले की चेन और 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अहरौरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सोनभद्र के काचन म्योरपुर निवासी सादिक हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके माता-पिता नौगढ़ में रहते हैं। माता-पिता के साथ उनके बच्चे भी रहते हैं। उनके बच्चे की तबीयत खराब थी। जानकारी होने पर वे नौगढ़ गए। बुधवार को मां के साथ बच्चे को लेकर वाराणसी के एक क्लीनिक इलाज कराने गए। वहां से लौटते समय बुधवार की रात करीब 11 बजे सोनभद्र के सुकृत सीमा के पास स्थित परमहंस आश्रम से थोड़ी दूर पर पुलिया के पास उनकी कार पंचर हो गई। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर अचानक तीन लोग उनके पास आए और तमंचा दिखाकर उनके पास मौजूद 18 हजार रुपये नकद, मां के कान के टॉप्स और गले की चेन छीनकर भाग गए। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें