मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना चौराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक के धक्के से बाइक सवार वृद्ध गंभीर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया।
हलिया थाना क्षेत्र के पवारी कला गांव निवासी 62 वर्षीय द्वारिका प्रसाद सेवानिवृत्त वनकर्मी थे। वह बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से किसी कार्य से मिर्जापुर शहर आ रहे थे। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में चोट आई। पास ही स्थित भरुहना चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध का को उपचार के लिए अस्पताल भेजवा गया। उनके पास मिले डायरी और मोबाइन के जरीए परिजनों को सूचना दिया। उनके पौत्र शहर में ही रहते हैं। सूचना पर वे सभी मौके पर आ गए। उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाया था। जिससे सिर में चोट लगी। ट्रक को खड़ा कराकर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।