विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए जाते समय बच्चा पाठक की गली में सीढ़ियों पर हार्ट अटैक से 70 वर्षीय वृद्ध दर्शनार्थी की मौके पर ही मौत हो गई।
बिहार निवासी नरेश पांडेय (70) ने अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ गुप्त नवरात्र के पहले दिन शनिवार को रात में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया था। रविवार को सुबह वे दोबारा गंगा में स्नान करने के बाद पत्नी के साथ मां के दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। इस बीच बच्चा पाठक की गली में विंध्य काॅरिडोर के तहत बनी सीढ़ी पर चढ़ते समय हार्ट अटैक से नरेश की मौत हो गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। धाम चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ में पत्नी के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। नरेश से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्र गांव में ही पुरोहित का काम करता है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि दर्शन-पूजन के लिए जाते समय सीढ़ियां चढ़ने के दौरान हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत हो गई।