चील्ह। थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार की सुबह सिवान से घर लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई। परिजन उपचार के लिए पीएचसी चील्ह ले गए। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ठंड लगने से मौत की बात कही है।
क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी नगीना (45) मंगलवार की सुबह शौच के लिए सिवान गए थे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसील और लेखपाल ने ठंड लगने से मौत पर सरकारी सहायता के लिए पोस्टमार्टम करने की बात कही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि भटेवरा निवासी व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।