मिर्जापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक चौकी के एक सिपाही से दुकानदार को पनीर का पैसा मांगना महंगा पड़ गया। सिपाही ने दुकानदार की पिटाई कर दी। रविवार को डवक चौकी पर तैनात एक सिपाही ने पैसा मांगने पर दुकानदार की पिटाई कर दी। थाना क्षेत्र के डवक चौकी का सिपाही नागपंचमी के दिन एक किलो पनीर लिया था। दूसरे दिन दुकान दार ने पैसा मांग लिया तो सिपाही को यह बात नागवार लगी। चौकी सिपाही बबुरी बाजार स्टैंड पर खड़े होकर दुकान बंद कराने लगा। दुकानदार कुछ कह पाता कि पुलिस वालों ने रात में लाठी डंडे से पिटाई कर दी । इससे दुकानदार के हाथ में काफी चोट आई। जिससे बाजार के दुकानदारों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। सीओ नक्सल ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।