मिर्जापुर। गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की बुधवार की रात मौत हो गई। ट्रेन में तबीयत ज्यादा खराब होने पर मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंचने पर यात्री को ट्रेन से नीचे उतरवाया गया। जहां डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अंबेडकरनगर के सहाबुद्दीनपुर निवासी 48 वर्षीय इंद्रश्याम तिवारी अपने पुत्र शिवांद तिवारी के साथ गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में सवार होकर वाराणसी से रायपुर जा रहे थे। वाराणसी-मिर्जापुर के बीच में इंद्रश्याम तिवारी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। कंट्रोल रूप से मिली सूचना के आधार पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस पहुंची तो जीआपी ने उपचार के लिए डॉक्टर बुलवाया। डाॅक्टर ने इंद्रश्याम तिवारी को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।