फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सेना के जवान का शव पहुंचा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। तहसील क्षेत्र के रुदौली गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के असम में तैनात सूबेदार यादव (34) का शव बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचा। सूबेदार यादव पुत्र लोरिक यादव के निधन की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूबेदार यादव सीमा सुरक्षा बल बटालियन असम में तैनात थे। बुधवार को दिन में 12 बजे अचानक उनके पेट में दर्द हुआ और हालत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। इसकी सूचना सेना की तरफ से जवान के परिजनों को दी गई। पिता लोरिक यादव ने बताया कि बुधवार को सुबह पुत्र ने अपने परिवार व बच्चों से बात की किया और ड्यूटी पर जाने की बात कही। इसके बाद 12 बजे अचानक निधन की सूचना आई। सूबेदार का पार्थिव शरीर सीमा सुरक्षा बल के जवान हवाई जहाज से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट लेकर शाम चार बजे पहुंचे। वहां से परिजन एवं रिश्तेदार शव को साथ लेकर बृहस्पतिवार को देर शाम घर पहुंचे। जहां मौजूद सेना के जवानों ने सलामी दी। सूबेदार दो भाइयों में छोटे थे। उनसे दो जुड़वा बच्चे एक पुत्री और एक पुत्र हैं। जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक चुनार उमाशंकर सिंह, कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें