फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर का ढोका गिरने से मजदूर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव में सोमवार को पत्थर का ढोका गिरने से मजदूर घायल हो गया। ट्रक पर ढोका लादते समय वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए नरायनपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जफराबाद गांव निवासी सुदीन (25) पुत्र शोभा साहनी ट्रक पर ढोका लादने चंदौली के शिकारगंज स्थित हैसवा पहाड़ी गए थे। ट्रक पर लादते समय बड़ा ढोका असंतुलित होकर उसके सिर पर गिर गया। घायल अवस्था में पहाड़ पर काम करने वाले मजदूरों ने उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सालय बिक्सी ले आए। हालत गंभीर होने पर यहां से चिकित्सक अन्य जगह ले जाने को बोले। उपचार के लिए नरायनपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें