फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बलापुर गांव में आम तोड़ते समय पेड़ से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बलापुर गांव निवासी राम गिरी (55) रविवार को सुबह अपने आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़े थे। इस दौरान पेड़ से गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। जहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल से प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल रेफर किया गया। इस बीच प्रयागराज अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। राम गिरी से तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। चार भाइयों में वे तीसरे नंबर पर थे। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि पेड़ से गिरने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें