फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर में बृहस्पतिवार की सुबह लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चलने से सेवानिवृत्त एसपी क्राइम के भाई के सिर गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी और एएसपी सिटी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटे। क्षेत्र निवासी जय प्रकाश चौबे (60) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई ज्ञान प्रकाश चौबे सेवानिवृत्त एसपी क्राइम लखनऊ हैं। सबसे छोटे भाई ओम प्रकाश सेल टैक्स कमिश्नर हैं। जय प्रकाश चौबे विसुंदरपुर आवास पर अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी मां सरोज देवी, पुत्र शिवा चौबे, इशान प्रकाश चौबे और पुत्री ईशा चौबे हैं। जय प्रकाश एक पत्रिका के लिए लिखते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहे थे। राइफल की सफाई करते समय गोली चल गई, जो उनकी ठुड्डी को भेदते हुए सिर के पार हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें ेकर मंडलीय अस्पताल गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी प्रभात राय और एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चलने से वृद्ध की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें