फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के बेलवन रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की सुबह डाउन लाइन पर 24 वर्षीय युवक का शव पाया गया। पुलिस ने शव को रेलवे पटरी से हटवा कर शिनाख्त करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिवशंकर तिवारी पुत्र सत्यनरायन तिवारी चुनार थाना क्षेत्र के खानपुर मगरहा गांव का निवासी था। जो एक दिन पूर्व पड़री थाना क्षेत्र के पकरी का पूरा गांव में अपने फूफा स्वर्गीय मन्नू पांडे के यहां आया था। जिसका शव बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में घर से एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रेक पर पाया गया। मृतक को एक पुत्र है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के मामले की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें