पड़री। थाना क्षेत्र के धनही गांव के पास मंगलवार को रेल लाइन पर 34 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। डगमगपुर स्टेशन मास्टर ने पड़री थाने मेें सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक बलराम यादव ने बताया कि धनही गांव के समीप अप व डाउन लाइन के बीच 34 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन में शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।