पड़री। थाना क्षेत्र के तोसवां गांव के पास रेल लाइन पर बुधवार को 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
उप निरीक्षक बलिराम यादव ने बताया कि युवक के पास अजीमाबाद एक्सप्रेस का दो अप्रैल एक टिकट मिला है। उसके शरीर पर काले रंग का जींस पैंट है। पैंट में लाल बेल्ट लगा है। शरीर पर शर्ट नहीं है। थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि रेल लाइन पर शव मिला है। उसके पास टिकट मिला है। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।